Sunday, October 15, 2017

General Hindi Grammar Part-3


Some Important Question and Answer

Part - 1 
1. देवनागरी लिपि की उत्पत्ति किससे हुई? (यूजीसी नेट/जेआरएफ)
(a) खरोष्ठी (b) ब्राह्मी (c) पैशाची (d) कैथी (Ans : b)

2. इनमें से किस शब्द का वर्तनी शुद्ध है? (इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा)
(a) उपरोक्त (b) उपर्युक्त (c) उपरियुक्त (d) ऊपरियुक्त (Ans : b)

3. निम्नलिखित में से कौन तद्भव शब्द है? (UPPSC समीक्षा अधिकारी परीक्षा)
(a) दिनकर (b) दिवाकर (c) प्रभाकर (d) सूरज (Ans : d)

4. 'कतिपय' का समानार्थी है– (दिल्ली विश्वविद्यालय बीएड प्रवेश परीक्षा)
(a) अनेक (b) शायद (c) थोड़ा (d) कुछ (Ans : d)

5. कृत्रिम का विलोम है– (दिल्ली विवि बीएड प्रवेश परीक्षा)
(a) सहज (b) असली (c) प्राकृतिक (d) निर्मित (Ans : c)

6. उपकार को मानने वाला– (उत्तराखण्ड कांस्टेबिल भर्ती परीक्षा)
(a) कृतज्ञ (b) कृतघ्न (c) उपकारी (d) सदाचारी (Ans : a)

7. रमेश जयपुर से दिल्ली जा रहा है। इस वाक्य में कारक है– (राजस्थान लोक सेवा आयोग पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा)
(a) सम्बन्ध (b) अपादान (c) करण (d) सम्प्रदान (Ans : b)

8. 'चौराहा' में समास है– (बीएड प्रवेश परीक्षा)
(a) कर्मधारय (b) तत्पुरुष (c) द्वन्द्व (d) द्विगु (Ans : d)

9. हाथी जंगल में रहते हैं-यह वाक्य है– (मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा)
(a) विधिवाचक (b) अनिश्चयवाचक (c) निषेधवाचक (d) प्रश्नवाचक (Ans : a)

10. अशुद्ध वाक्य छाँटिए– (RPSC पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा)
(a) इसके बाद क्या हुआ? (b) मेरे पास केवल एक घड़ी है। 
(c) मेरा चश्मा तुमसे अच्छा है। (d) तुम सबसे सुन्दर हो। (Ans : c)

11. स्वतन्त्रता जब स्वच्छन्दता में .......... हो जाती है तो जीवन मूल्य विघटित होने लगते हैं। (उप्र विवि बीएड प्रवेश परीक्षा)
(a) परिणत (b) विन्यस्त् (c) प्रणीत (d) परिणीत (Ans : a)

12. (1) आण्विक अस्त्रों के विरोध में 
(य) उद्घाटन करते हुए राजेन्द्र बाबू ने भारत को 
(र) अपनी सेनाएँ विघटित कर दे तो 
(ल) यह सुझाव दिया था कि यह देश 
(व) दिल्ली में जो सार्वभौम समारोह हुआ था, उसका 
(6) इससे संसार को एक नया रास्ता मिल सकता है। (एसएससी हिन्दी अनुवादक परीक्षा)
(a) र व य ल (b) ल य र व (c) व य ल र (d) य ल व र (Ans : c)

13. आग में घी डालना– (राजस्थान बीएसटीस/एनटीटी)
(a) यज्ञ करना (b) मूल्यवान वस्तु को नष्ट करना 
(c) किसी के क्रोध को भड़काना (d) शुभ अवसर पर अड़चन पड़ना (Ans : c)


14. 'Natural Justice' का आशय है– (RPSC पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा)
(a) प्रकृति का न्याय (b) प्रकृति विषय न्याय (c) नैसर्गिक न्याय (d) निसर्गत: न्याय (Ans : c)

15. चन्द्रधर शर्मा 'गुलेरी' ने किसको पुरानी हिन्दी का प्रथम कवि माना है? (टीजीटी)
(a) सरहपाद (b) स्वयंभू (c) राजामुंज (d) पुष्पदन्त (Ans : c)

16. कौन-सा शब्द सही है? (हिमाचल प्रदेश इलेक्शन कानूनगो परीक्षा)
(a) पूज्यनीय (b) पूजनीय (c) पुजनीय (d) पूजनिय (Ans : b)

17. 'खण्डहर' का तत्सम शब्द है– (UPPSC समीक्षा अधिकारी परीक्षा)
(a) खण्डहर (b) खण्डघर (c) खण्डगृह (d) खड़हर (Ans : c)

18. 'उज्ज्वल' का समानार्थी है– (एलएलबी प्रवेश परीक्षा)
(a) स्वच्छ (b) धवल (c) पवित्र (d) कृष्ण (Ans : b)

19. विरामादि चिन्हों की दृष्टि से कौन-सा वाक्य शुद्ध है? (उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा)
(a) पिता ने पुत्र से कहा-देर हो रही है, कब आओगे (b) पिता ने पुत्र से कहा-देर हो रही है, कब आओगे? 
(c) पिता ने पुत्र से कहा-''देर हो रही है, कब आओगे? (d) पिता ने पुत्र से कहा, ''देर हो रही हैं कब आओगे। (Ans : c)

20. राजस्थान सरकार के कार्यालयीय पत्रों में सबसे ऊपर लिखा जाता है– (RPSC पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा)

(a) पत्रक्रमांक व दिनांक (b) विभाग का नाम (c) पत्र का सन्दर्भ (d) प्रेषिती का पदनाम (Ans : b)



Part - 2 
1. किस क्षेत्र की बोली को 'काशिका' कहा गया है? (यूजीसी नेट/जेआरएफ)
(a) बाँसवाड़ा (b) आरा-भोजपुर (c) बनारस (d) मगध (Ans : c)

2. निम्नलिखित में से किसकी वर्तनी शुद्ध है? (इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा)
(a) प्रार्थ्य (b) चर्ण (c) पूज्यनीय (d) अनुगृहीत (Ans : d)

3. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? (UPPSC समीक्षा अधिकारी परीक्षा)
(a) आँख (b) नयन (c) नेय (d) दृग (Ans : a)

4. 'असुर' का समानार्थी है– (राजस्थान बीएसटीसी/एनटीटी परीक्षा)
(a) पापी (b) भूत (c) राक्षस (d) उद्दंड (Ans : c)

5. ऋजु का विलोम है– (उप्र बीएड प्रवेश परीक्षा) 
(a) सीधा (b) सरल (c) तिर्यक् (d) वक्र (Ans : b)

6. जिसका ज्ञान इन्द्रियों द्वारा न हो सके– (हरियाणा अध्यापक चयन परीक्षा)
(a) अनुभूति (b) अन्तर्यामी (c) गोचर (d) अगोचर (Ans : d)


7. सभी श्रोता यथास्थान बैठे थे। व्याकरण की दृष्टि से इस वाक्य में स्थूलांकित पद 'यथास्थान' क्या है? (उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा)
(a) अव्यय (b) संज्ञा (c) क्रियाविशेषण (d) विशेषण (Ans : a)

8. 'घुड़सवार' में समास है– (उप्र बीएड प्रवेश परीक्षा)
(a) द्विगु (b) कर्मधारय (c) तत्पुरुष (d) अव्ययीभाव (Ans : c)

9. 'शायद' में भी वाक्य है– (केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा)
(a) संदेहवाचक (b) संकेतवाचक (c) इच्छार्थक (d) विधानवाचक (Ans : a)

10. कौन-सा वाक्य शुद्ध है? (उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा)
(a) रागिनी अपने आप चली गई। (b) रागिनी खुद से चली गई। 
(c) रागिनी अपने से ही चली गई। (d) रागिनी आपके आप चली गई। (Ans : a)

11.साम्प्रदायिकता राष्ट्रीय एकता के लिए .......... है। (उप्र बीएड प्रवेश परीक्षा)
(a) वरदान (b) अभिशाप (c) परिपात (d) पश्चाताप (Ans : b)

12. (1) सिर्फ धुंधला-सा 
(य) संघर्ष अन्तर्द्वन्द्व और ताप जैसे 
(र) संवेदन इतना अवश्य था कि जैसे बर्फ की सिल के 
(ल) वैसे ही हिमालय की शीतलता माथे को छू रही है और 
(व) सामने खड़े होने पर मुँह पर ठण्डी-ठण्डी भाप लगती है 
(6) नष्ट हो रही है। (एसएससी हिन्दी अनुवादक परीक्षा)
(a) र व य ल (b) य र ल व (c) व ल र य (d) ल य र व (Ans : a)

13. अन्धे की लाठी होना– (आरआरबी कोलकाता एएसएम परीक्षा)
(a) अन्धे आदमी के हाथ में लाठी होना (b) अन्धे और लकड़ी का सा​थ-साथ होना 
(c) अन्धा व्यक्ति लाठी चलाने में निपुण होता है (d) असहाय का एकमात्र सहारा होना (Ans : d)

14. शीघ्र सम्पादित करने के लिए उपयुक्त शब्द है– (RPSC पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा)
(a) Expedite (b) Urgently (c) Quickness (d) Fastness(Ans : a)


15. साहित्यिक अपभ्रंश को पुरानी हिन्दी किसने कहा था? (यूजीसी नेट/जेआरएफ)
(a) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल (b) हजारी प्रसाद द्विवेदी (c) शिवसिंह सेंगर (d) राहुल सांकृत्यायन (Ans : a)

16. उच्चारण के समय जीभ की स्थिति के अनुसार स्वरों के कितने भेद किए गए हैं? (पीजीटी, टीजीटी)
(a) दो (b) तीन (c) पाँच (d) सात (Ans : b)

17. 'अँगीठी' का तत्सम शब्द है– (UPPSC समीक्षा अधिकारी परीक्षा)
(a) अग्निका (b) अनिष्ठका (c) अग्निष्ठिका (d) अग्निष्ठिकी (Ans : c)

18. 'अरण्य' का पर्यायवाची है– (एसएससी हिन्दी अनुवादक परीक्षा)
(a) कानन (b) देवदारु (c) अकेला (d) हरियाली (Ans : a)

19. नीचे लिखे वाक्यों में से किसमें विराम चिन्हों का सही प्रयोग हुआ है? (उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा)
(a) हाँ, मैं सच कहता हूँ बाबूजी। माँ बीमार है। इसलिए में नहीं गया।
(b) हाँ मैं सच कहता हूँ। बाबूजी, माँ बीमार है। इसलिए मैं नहीं गया।
(c) हाँ, मैं सच कहता हूँ, बाबू जी, माँ बीमार है, इसलिए मैं नहीं गया।
(d) हाँ, मैं सच कहता हूँ, बाबू जी। माँ बीमार है इसलिए में नहीं गया। (Ans : c)

20. Reminder को हिन्दी में क्या कहते हैं? (शिक्षक पात्रता परीक्षा)
(a) शासनादेश (b) ज्ञापन या स्मृति पत्र (c) कार्यालय आदेश (d) अनुस्मारक (Ans : d)


Part - 3 
1. कचहरियों में हिन्दी प्रवेश आन्दोलन का मुखपत्र किस पत्र को कहा जाता है? (टीजीटी)


(a) कविवचन सुधा (b) समाचार सुधावर्षण (c) हिन्दी प्रदीप (d) भारत-मित्र (Ans : d)

2. हिन्दी भाषा में वे कौन-सी ध्वनियाँ हैं जो स्वतन्त्र रूप से बोली या लिखी जाती हैं? (उत्तराखण्ड पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2011)
(a) स्वर (b) व्यंजन (c) वर्ण (d) अक्षर (Ans : a)

3. कौन-सा शब्द तद्भव नहीं है? (उप्र बीएड प्रवेश परीक्षा 2011)
(a) गोमय (b) घोड़ा (c) चोंच (d) ऊँट (Ans : a)

4. कौन-सा शब्द 'अम्बर' का पर्यायवाची नहीं है? (उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा)
(a) आकाश (b) अवनि (c) मेघ (d) बादल (Ans : a)

5. 'सृष्टि' का विलोम है– (RPSC पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा)
(a) विनाश (b) विध्वंस (c) प्रलय (d) सृजन (Ans : c)


6. किए हुए उपकार का पल न मानने वाले को कहते हैं– (उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा)
(a) कृतज्ञ (b) कृतघ्न (c) दुर्जन (d) दुराचारी (Ans : b)

7. सकर्मक क्रिया वाला वाक्य है– (RPSC पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा)
(a) राजू सदा रोता रहता है (b) हरीश बस पर चढ़ गया (c) कैलाश छत से गिर पड़ा (d) सतीश ने केले खरीदे (Ans : d)

8. 'गवैया' किस प्रत्यय का शुद्ध रूप है? (उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा)
(a) कर्तृवाच्य (b) कर्मवाचक कृत् प्रत्यय (c) करणवाचक कृत् प्रत्यय (d) भाववाचक कृत् प्रत्यय (Ans : a)

9. छात्रों ने परिश्रम किया, वे उत्तीर्ण हो गए-इस वाक्य का ​'मिश्र वाक्य' में रूपान्तरण होगा– (RPSC पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा)
(a) छात्रों ने परिश्रम किया और उत्तीर्ण हो गए। (b) परिश्रम करने वाले छात्र उत्तीर्ण हो गए। 
(c) जिन छात्रों ने परिश्रम किया वे उत्तीर्ण हो गए। (d) छात्र परिश्रम करके उत्तीर्ण हो गए। (Ans : c)

10. इस वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए– (RPSC पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा)
'जो स्त्री अपनी (a)/ नौकरी को परिवार से (b)/ अधिक महत्व देती है (c)/ वह विवाह नहीं करती (d) (Ans : a)

11. गोधन गजधन .......... धन और रतन धन खान। 
जब आवै सन्तोष धन सब धन धूरि समान।। (एसएससी हिन्दी अनुवादक परीक्षा)
(a) रजत (b) स्वर्ण (c) बाजि (d) अश्व (Ans : c)


12. (1) मनोविनोद की क्षमता से युक्त होने के 
(य) जहाँ एक ओर हास्य कविता की लोकप्रियता बढ़ी है 
(र) कि उसमें घटिया और भौंडी बातों के समावेश से 
(ल) और इसीलिए कवि-सम्मेलनों के आश्रय में विकसित होने के कारण 
(व) वहीं दूसरी ओर एक हानि यह भी हुई है 
(6) सूक्ष्म और परिष्कृत हास्य का स्तर गिर गया है। (एसएससी हिन्दी अनुवादक परीक्षा)
(a) य र ल व (b) र व ल य (c) व य र ल (d) ल य व र (Ans : d)

13. 'एक दिन का पाहुना, दूजे दिन अनखावना' का संदेश है– (RPSC पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा)
(a) दामाद को ससुराल में अधिक दिन नहीं रहना चाहिए (b) मेहमान थोड़े ही समय में शैतान बन जाता है 
(c) अतिथि ज्यादा दिन नहीं रहता (d) अतिथि को कम समय में ही चले जाना चाहिए (Ans : d)

14. 'Draft as amended is put up' का अनुवाद है– (RPSC पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा)
(a) सुधार मसौदा प्रस्तुत (b) यथासंशोधित प्रारूप प्रस्तुत है 
(c) प्रारूप यथासंशोधित रखा जाए (d) संशोध्य प्रारूप रखा गया है (Ans : b)

15. काशीनागरी प्रचारिणी सभा के संस्थापकों में कौन नहीं है? (टीजीटी)
(a) बाबू श्यामसुन्दर दास (b) ठा. शिवकुमार सिंह (c) रामनारायण मिश्र (d) रामचन्द्र शुक्ल (Ans : d)

16. अशुद्ध शब्द छाँटिए– (RPSC पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा)
(a) वाड्मय (b) उन्नीसवीं (c) ज्योत्सना (d) पाँचवाँ (Ans : c)

17. इनमें से कौन-सा शब्द तद्भव है? (RPSC पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा)
(a) दन्त (b) मृत्यु (c) मत्स्य (d) कन्घा (Ans : d)

18. कौन-सा शब्द ​'मित्र' का पर्याय नहीं है? (उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा)
(a) अलि (b) सखा (c) सुहृद (d) मीत (Ans : a)

19. कंकन किंकन नूपुर धुनि सुनि। 
कहत लखन सन राम हृदय गुनि।। (बीएड प्रवेश परीक्षा)
(a) सवैया (b) राधिका (c) चौपाई (d) छप्पय (Ans : c)

20. 'अपेक्षा' का विलोम बताइए– (उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा)
(a) निन्दा (b) अनुपेक्षा (c) उपेक्षा (d) तिरस्कार (Ans : c)

No comments:

Post a Comment